दिल्ली में आया White फंगस का पहला मामला, मरीज के फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुआ छेद

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोविड मरीज में white फंगस होने के कारण उसके फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद हो गया है। डॉक्टरों का दावा हैं की दुनिया में पहली बार white फंगस का ऐसा केस आया है।

गंगाराम अस्पताल के डॉ. अनिल अरोड़ा के अनुसार कोरोना के मरीज में white फंगस होने के कारण उसके फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद होने जैसा मामला कभी सामने नहीं आया हैं।

दिल्ली के एसजीआरएस अस्पताल में 13 मई को 49 वर्षीय महिला पेट दर्द, उल्टी और कब्ज की शिकायत के कारण यहा भर्ती हुई थी। पिछले वर्ष दिसंबर में ही उस महिला का स्तन कैंसर होने के कारण स्तन निकाला गया था जिस कारण 4 हफ्तों तक उस महिला की कीमोथैरेपी चलती रही।

डॉ. अरोड़ा ने कहा की, मरीज के पेट का सीटी स्कैन करने से हमे पता चला कि उनके पेट में पानी और हवा है जिस वजह से आंत में छेद होता है। मरीज की अगले दिन  सर्जरी की गई जिसमें पता चला की मरीज के फूड पाइप के निचले हिस्से में भी छेद हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment