दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की हैं संभावना

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना है। हालाँकि, मानसून के लिए अभी दिल्लीवासियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से काफी राहत मिली हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह गरज के साथ इन इलाकों में हुई हलकी बारिश

दिल्ली में आज सुबह आईटीओ, राजीव चौक, लुटियंस समेत कुछ इलाकों में गरज के साथ हलकी बारिश हुई थी, जिससेे तापमान में गिरावट आई हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment