दिल्ली में आज मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। दिल्ली में आज मौसम सुहाना बना हुआ हैं, और तापमान में गिरावट आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश बुधवार तक होता रहा। दिल्ली में बुधवार को सुबह तेज बारिश होने के बाद दोपहर 4 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही जिस कारण अधिकतम तापमान में 7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई हैं।

बुधवार को पूरे दिन होती रही बारिश

दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा। दिल्ली में बुधवार को मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की आंशका जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया था। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर 5.4 मिमी बारिश सुबह 8:30 बजे तक और 4.1 मिमी बारिश शाम 5: 30 बजे तक दर्ज की गई हैं।

अधिकतम तापमान 10 साल में सबसे कम

दिल्ली में मंगलवार से बुधवार तक बारिश जारी रहने के कारण अधिकतम तापमान में 7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई हैं। बुधवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं जो की सामान्य से 7 डिग्री कम हैं।दिल्ली में 2011 के बाद 28 जुलाई को 10 साल में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई है।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment