दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 16 दिनों की देरी के बाद मॉनसून पहुँचा हैं। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान हैं। दिल्लीवासी को बारिश होने से तपती गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

 

19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच लगातार बारिश होने की है संभावना, ऑरेंज’ अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में रविवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया किया है। ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना होती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को, 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 23.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment