पेट्रोल और डीज़ल के दाम के चलते कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली | ईंधन की बढ़ती कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस आज दिल्ली समेत पंजाब में केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्र रही है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल कहते हैं, “जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था। अब यह 32 रुपये है। हम पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग करते हैं। ईंधन को जीएसटी के दायरे में आना चाहिए।”

देशभर मैं हो रहा है विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान दूरी बनाए हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं 

Leave a comment