यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की आपातकालीन लैंडिंग

एक 2 सीट वाले विमान को उत्तर प्रदेश के मथुरा रोड़ के पास यमुना एक्सप्रेस पर तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग कराया गया हैं। यमुना एक्सप्रेस पर मथुरा रोड़ के पास कुछ देर के लिए पुलिस ने विमान के आपातकालीन लैंडिंग होने के कारण दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन रोक दिया था।

दोनों पायटल हैं सुरक्षित

विमान के लैंडिंग के बाद वाहनों का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया हैं। विमान के लैंडिंग के बाद दोनों पायलट और को-पायटल को सुरक्षित बाहर निकाला गया हैं।

विमान ने भरी थी अलीगढ़ से नारनौल तक के लिए उड़ान

इस विमान ने अलीगढ़ से नारनौल तक जाने के लिए उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकी खराबी होने के कारण विमान को यमुना एक्सप्रेस पर ही आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान की लैंडिंग की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर आसपास के गांवों की लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने उन लोगों को विमान के पास जाने से रोका दिया।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment