पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दसवें दिन भी कोई वृद्धि नहीं हुई है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं।

दिल्ली में डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है, और पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए प्रमुख महानगरों में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर————डीजल ———–पेट्रोल

दिल्ली———81.47————91.17

कोलकाता—–84.35————91.35

मुंबई———–88.60————97.57

चेन्नई———86.45————93.11

पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

छह बजे प्रतिदिन बदलती है पेट्रोल-डीजल कि कीमत

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

पेट्रोल-डीजल के रेट इन्हीं मानकों के आधार पर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग डीलर हैं। डीलर खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद हि पेट्रोल और डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment