उत्तर प्रदेश के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी राजेश तोमर को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें,राजेश तोमर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 6 जनवरी को हुए अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल था। लखनऊ पुलिस ने राजेश के सिर पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया था।

दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे राजेश तोमर ने बच निकलने की कोशिश की। लेकिन वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच कारतूस तथा एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। इससे पहले भी उस पर दिल्ली के उस्मानपुर में हत्या का मामला दर्ज था लेकिन साल 2018 में उसे हाई कोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 6 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मऊ जिले के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आरोपी पाया गया था। हत्याकांड में शामिल राजेश तोमर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में 50,000 का इनाम घोषित किया था।

Leave a comment