उत्तर प्रदेश में बढ़ा अब नाइट कर्फ्यू का समय

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कम होने के कारण कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। दरअसल, लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% रही। रात्रिकालीन कर्फ्यू के बारे में रविवार को आदेश जारी किए गए हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 125 नए मरीजों की पुष्टि

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 125 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,594 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है।

Leave a comment