पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

एक तरफ जहां देश के कई शहरों में आज सम्पूर्ण लॉक डाउन किया गया है। वहीं यूपी के गाजियाबाद में एक अलग घटना सामने आई है। इस घटना के अनुसार गाजियाबाद में स्थित एक गांव और पुलिस के बीच झड़प हुई है जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस की गाडि़यों पर पथराव किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे चोरी होने के शक में जब 3 महिलाओं को बंधक बनाया गया तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई। जिसे कारण ग्रामीण उग्र अवस्था में आ गए।

एसपी ग्रामीण का बयान

इस ताजा घटना पर एसपी ग्रामीण का कहना है “अशोक विहार कॉलोनी में 3 महिलाओं को बच्चे चोरी के शक में बंधक बनाया गया। पुलिस जब पहुंची तो नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। महिलाओं को वहां से निकाला गया। जांच जारी है।”

बच्चे चोरी करने की घटना का है शक

आपको उतारने की गाजियाबाद में कई दिनों से बच्चे चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिस पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा जाँच की जा रही थी। इसरो की घटना की जांच करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने अशोक विहार कालोनी में स्थित 3 महिलाओं को बच्चे चोरी होने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस का शक है कि इन महिलाएं ने ही बच्चा चोरी होने की घटनाओं को अंजाम दिया है। हालांकि मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a comment