इन शहरों में लगेगा

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत नोएडा गाजियाबाद के जिलों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से लॉक डाउन सुबह 7 बजे मंगलवार तक रहेगा। इसी लोग डाउन के तहत ग्रेटर नोएडा के हापुड़ और गाजियाबाद में यह लाॅकडाउन रहेगा।

नियमों का उल्लंघन किया तो खैर नहीं

वहीं इस दौरान लोग डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुरुष सख्ती बरत सकती है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर की सड़कों पर उतरेगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं। पुलिस द्वारा दिये गये बयान के अनुसार सभी को घर में रहने की हिदायत दी गई है।

पुलिस का बयान

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के अनुसार लोग डाउन के तहत जागरूकता अभियान और इनफोर्समेंट एक्शन साथ साथ चलाए जा रहे हैं। जो लोग हालत ख़राब समझने को तैयार नहीं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह लोग डाउन शुक्रवार की रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा।

क्या रहेगा बंद?

स्लोडाउन के दौरान बेवजह घर से निकलने की मनाही है। वहीं बाजार खोलने की भी इजाजत नहीं रहेगी। इसके अलावा दाह संस्कार के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं सभी बाजार हाट व्यावसायिक प्रतिष्ठान व कार्यालय बंद रहेंगे।

किन्हें मिलेगी इजाजत

इस लोग डाउन के दौरान केन्द्र व यूपी सरकार के कर्मचारियों व अधिकारियों को छूट मिलेगी। वहीं पुलिस से लेकर होमगार्ड स्वास्थ्य विभाग वहीं सिविल डिफेंस से व प्रशासन के अधिकारियों को भी आवाजाही की अनुमति होगी। इसके अलावा नगर निगम व सफाई व आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को भी छूट मिली है। वहीं प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया भी आवागमन कर सकते हैं।

Leave a comment