नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। इसके बावजूद भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम शुष्क हो जाएगा, जिस कारण गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। मंगलवार से 34 से 35 डिग्री के बीच एक बार फिर से तापमान पहुंच जाएगा। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 30.7 डिग्री रहा, यह 1 डिग्री सामान्य से अधिक तापमान रहा। वहीं 17.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

शाम के समय 30 से 35 किलोमीटर तक हवाओं की गति पहुंच गई थी। 24 घंटे में राजधानी दिल्ली मे मौसम विभाग के अनुसार 2.6 एमएम बारिश हुई। लोदी रोड में 3.5 एमएम, पालम में 2 एमएम, रिज में 0.6 एमएम, डीयू में 1 एमएम, आया नगर में 2.1 एमएम बारिश हुई। वहीं 3 एमएम बारिश मयूर विहार में दर्ज की गई। शुक्रवार को बादल छाए रहे। 17 डिग्री न्यूनतम तापमान और 32 अधिकतम तापमान रहा।

फिर बढ़ेगी 14 मार्च से गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर 14 मार्च से तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह-सुबह काले घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। कई जगहों पर इन बादलों के चलते तेज़ गर्जना के साथ बारिश भी हुई। उत्तमनगर, जनकपुरी, पंजाबी बाग, धौला कुआं, नारायण, साकेत, महरौली, करोल बाग, एम्स, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और नोएडा में भी बारिश हुई।

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment