दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम का  बदल गया है। रविवार सुबह करीब 4 बजे से ही बारिश हो रही है। बारिश रुक-रुककर अभी भी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी में गरज के साथ हल्की बारिश हो रही है। इससे पहले करीब एक घंटे तक गरज के साथ झमाझम बारिश हुई थी। गुरुग्राम में कई जगहों पर  ओले भी गिरे।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन भी आकाश में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य है। दिल्ली में लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड, पालम, रिज एरिया, आया नगर, जाफरपुर, नजफगढ़ व अक्षरधाम इलाके में हल्की बारिश हुई।

Leave a comment