दिल्ली-एनसीआर में भीषण सर्दी का सितम तो खत्म हो गया है, लेकिन ठंड का असर अब भी जारी है और इसके फरवरी महीने के अंत तक बरकरार रहने के आसार हैं। इस बीच बुधवार सुबह भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ, लेकिन लोग मार्निंग वाक के लिए निकले हालांकि इनकी संख्या तुलनात्मक रूप कम रही। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल गया है, बुधवार सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।  इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले 24 घंटे के भीतर दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा और बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली के साथ इससे सटे राज्यों में भी मौसम करवट लेगा, जिससे लगातार दो दिन (बृहस्पतिवार और शुक्रवार) को बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार बृहस्पतिवार को मध्यम स्तर की बारिश तो शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बुधवार को आसमान में छाए रहेंगे आंशिक तौर पर बाद, बृहस्पतिवार को होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा, लेकिन धूप निकलने के साथ इसका असर कम हो गया। बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बढ़ सकती है ठंड

इस बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा हो सकता है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आने अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद ठंड में कमी आएगी और तेज धूप राहत देगी।

 

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 53 प्रतिशत रहा। मंगलवार सुबह के वक्त दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मध्यम से उच्च स्तर की श्रेणी का कोहरा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस की ²ष्टि से मुंगेशपुर जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से रिज सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment