दिल्ली में ऑक्सीजन तेजी से खत्म हो रही थी और उसके इंतजाम करने में डॉक्टर्स के हालत खराब हो रहे है ऐसी ही एक तस्वीर दिल्ली के कीर्ति नगर में देखने पर यह दिल्ली पुलिस मदद के लिए त्यार थी , दिल्ली पुलिस ने अस्पताल से संकट कॉल मिलने पर कीर्ति नगर में एक ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता से आज जनकपुरी के अमरलेला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर दिया । 32 ऐसे COVID19 मरीजों की जान खतरे में थी। पुलिस ने अब तक 11 सिलेंडर की व्यवस्था की है।

दिल्ली के कई अस्पतालों में आज पहुंची ऑक्सीजन की खेप

दिल्ली के कई अस्पतालों के लिए गुजरी हुई रात सांसें थाम देने वाली रही। ऑक्सीजन तेजी से खत्म हो रही थी और उसके इंतजाम में पूरी रात दौड़-भाग करते अस्पताल के अधिकारियों की धड़कनें हर पल बढ़ती जा रही थीं। राहत की बात यह रही कि दिल्ली के कई बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को बुधवार सुबह तक ऑक्सीजन की नई खेप मिल गई है । लेकिन ऑक्सीजन का संकट अभी भी बना हुआ है। इस पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री बात चित भी करेंगे और जल्द से जल्द इसका इंतज़ाम करने का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील

वहीं संक्रमण की दर 32.82 प्रतिशत हो गई और शहर में ‘ऑक्सीजन का गंभीर संकट’ खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाथ जोड़कर मंगलवार को केंद्र से दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की अपील की थी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर बुधवार सुबह तक ऑक्सीजन की नये सिरे से आपूर्ति नहीं की गई तो शहर में हाहाकार मच जाएगा।

Leave a comment