नई दिल्ली

दिल्ली के द्वारका इलाके में 7 एकड़ में एक और झील बनकर तैयार हो गया है पर अभी झील को पानी से पूरी तरह भरा नहीं गया हैं। द्वारका के सेक्टर-16 में यह झील 7 एकड़ में फैली हुई है। डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) ने कहा कि इस झील को पप्पन कलां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीट हो रहे पानी से भरा जा रहा है। ट्रीटेट पानी को 5 मिलियन से बढ़ाकर अब रोज ट्रीटेड पानी की मात्रा 10 मिलियन कर दी गई है।

दिल्ली बनेगा अब ‘झीलों का शहर’

राजधानी दिल्ली को डीजेबी ने ‘झीलों का शहर’ बनाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में कई झीलों को इसके तहत रिवाइव करने की प्लानिंग हैं। इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नई झील भी हैं। यह नई झील 28000 स्क्वायर मीटर में फैली हैं और इसका बजट करीब 2.5 करोड़ है। यह झील महज 7 महीने में तैयार हो गया था। डीजेबी के अनुसार, पानी की गुणवत्ता इस झील में काफी अच्छी है। इस प्रोजेक्ट के तहत तिमारपुर, रोहिणी आदि की झीलें भी जल्द तैयार हो जाएंगी।

जिस एरिया में भूजल स्तर 12 से 15 मीटर नीचे चला गया है यह झील उस एरिया में तैयार किया जा रहा हैं। इन जगहों पर भविष्य में भूजल स्तर पर्याप्त स्तर पर पहुंचने के बाद उसे बोरवेल से निकाला जा सकता है। ट्यूबवेल भी इन जगहों पर लगाए जा सकते हैं।

155 झीलों को जून तक किया जाना है पूरा

डीजेबी से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जून तक 155 झीलों को पूरा किया जाना है। इसके बाद जनवरी-2022 तक 42 तालाब को तैयार किया जायेगा। बाकी झीलें दिसंबर 2022 तक तैयार हो जाएंगी।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment