दिल्ली में अवैध हथियारों से बाहरी राज्यों से आने वाले बदमाश खौफ फैला रहे हैं। बदमाश अवैध हथियारों से दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन 15 दिनों में 20 से अधिक जगहों पर बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। कुछ वारदातों में तो लोगों की जान भी चली गई, और कुछ मामलों में घायल पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने अधिकांश मामलों में अवैध हथियार बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया गया की अब भी कुछ आरोपी फरार है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के 15 शहरों से होती है। अवैध हथियारों को बदमाश दिल्ली तक सड़क और ट्रेन के माध्यम से पहुंचाते हैं। दिल्ली में इसे वेह अपने गिरोह के सदस्यों को सौंप देते थे, जहां से बदमाशों को यह सस्ते दामों में बेचा जाता है। डिमांड पर भी हथियार कुछ बदमाशों की तरफ से मंगवाए जाते हैं। पुलिस रोजाना अलग-अलग जगहों से करीब सात अवैध हथियारों को बरामद करती है। इसके बावजूद अवैध हथियारों के सप्लाई राजधानी दिल्ली में रुक नही रहा है।

गोलियां इस महीने कहां चली

– मनोज शर्मा जाफराबाद के दूध कारोबारी को 13 मार्च को गोली मारी

– खजूरी खास में 13 मार्च को दुकानदार सोराब को गोली मारकर हत्या कर दी

– शाहदरा में 2 मार्च को रंगदारी देने से मना करने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

– जाफराबाद में 12 मार्च को तस्लीम नामक युवक पर गोलियां चलाई

– शालीमार बाग में 12 मार्च को लूट का विरोध करने पर बच्चे को गोली मार दी

इन राज्यों से हथियारों की सप्लाई

मध्यप्रदेश : इंदौर, ग्वालियर, सेंडवा, बुराहनपुर, खरगौन, धार

उत्तर प्रदेश : मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गाज़ियाबाद

बिहार : खगड़िया और मुंगेर

झारखंड : धनबाद

 

 

 

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment