दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की हैं संभावना

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालाँकि, दिल्ली में लोगों की शनिवार को सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई, उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा हैं।

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 26 और 27 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने दिल्ली में 26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 27 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

26 जुलाई को भारी बारिश कि हैं संभावना, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली में 26 जुलाई को गरज के साथ तेज़ बारिश होने का और बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन 30-40 किमी / घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

27 जुलाई को येलो अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली में 27 जुलाई को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शुक्रवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment