26 अप्रैल तक लग सकता है कर्फ्यू

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज एक अहम फैसला ले सकते हैं। आज ही उपराज्यपाल के साथ बैठक के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री रात 10 बजे से आगामी 26 अप्रैल तक पूर्ण कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वीकेंड लॉक डाउन की तरह कई और सख्त नियम भी आज लागू किए जा सकते हैं। वही स्थिति गम्भीर होने पर लाॅक डाउन जैसे सख्त नियम भी आ सकता है।

डिजिटल माध्यम से करेंगे ऐलान

इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल डिजिटल माध्यम से दे सकते हैं। दिल्ली में महाराष्ट्र के तर्ज पर लॉकडाउन के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं क्यूंकि आए दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।

लगा सकते हैं अन्य सख्त नियम

इसके अलावा मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता पर और भी कड़े नियम लगा सकते हैं। जिसके कारण कोविड जैसी महामारी कोई गति को कम किया जा सके। आपको बता दें कि दिल्ली में कोविड के फिलहाल 75000 सक्रिय मामले मौजूद हैं। वहीं हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले तीर्थयात्रियों पर भी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है।

Leave a comment