चांदनी चौक के पुनर्विकास के बाद अब सख्ती देखने को मिलेगी। अब नगर निगम की टीम यहां गंदगी फैलाने वाले लोगों का चालान काटेगी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिटी एसपी जोन की उपायुक्त शशांका आला का कहना है कि चांदनी चौक में अब लोग अगर गुटखा खाकर थूकेंगे तो उनका 100 रुपये का चालान किया जाएगा। निगम की टीम स्वच्छता पर विशेष ध्यान देगी, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोग कही भी गंदगी नहीं कर सकेंगे। हर जगह सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। निगम कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

 

चाँदनी चौक हुआ नया.

मालूम हो कि चांदनी चौक का मुख्य मार्ग पुनर्विकसित किया गया है। पुनर्विकास की यह परियोजना दिसंबर 2018 में शुरू हुई थी। वैसे, इसी वर्ष अप्रैल में इसके उद्घाटन की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की लहर आने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इस संबंध में चांदनी चौक के विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी ने बताया कि पुनर्विकसित चांदनी चौक का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन करेंगे।

 

दिल्ली सरकार ने लिया फ़ैसला.

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन व इमरान हुसैन के साथ विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) के इस विकास कार्य में लालकिला से फतेहपुरी मस्जिद तक की 1.3 किमी सड़क और फुटपाथ का कायाकल्प किया गया है। यही नहीं, लटकते तार को भूमिगत करने के साथ ही सीवर व पीने के पाइप लाइन को भी दुरुस्त किया गया है। इससे मुगलकालीन यह शहर यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक व आरामदेह हो गया है।

 

वैसे, आगे भी विकास कार्य चलते रहेंगे। परियोजना के दूसरे चरण में इस मार्ग के किनारे स्थित इमारतों के सामने के हिस्से को आकर्षक किया जाएगा। सुभाष मार्ग और जामा मस्जिद इलाके का भी पुनर्विकास होगा। भाजपा का मौन धरना-प्रदर्शन पुनर्विकास से नागरिकों और दुकानदारों को दिक्कतों का दावा करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता दरीबा के बाहर मौन धरना देंगे। इस संबंध में चांदनी चौक भाजपा के महासचिव अजय भारद्वाज ने कहा कि लोगों को हो रही दिक्कतों के साथ चांदनी चौक मुख्य मार्ग से सटी गलियों और कटरों में जल जमाव होने लगा है।

 

इस मौन विरोध प्रदर्शन में स्थानीय निवासी, व्यापारी व भाजपा के लोग शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघानिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भगवान बंसल ने मजदूरों की हड़ताल के मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक चांदनी चौक में ठेला व बैल गाड़ी मजदूरों के प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ 20 हजार से अधिक मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में वे हस्तक्षेप कर बीच का रास्ता निकालें, ताकि मजदूरों का रोजगार बना रहे।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com