दिल्ली में आज मौसम होगा सुहाना, तेज बारिश होने कि हैं संभावना

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) के अनुसार 16 दिन की देरी के बाद आज मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में मानसून की देरी के कारण दिल्लीवालों का गर्मी और उमस से हालत बेहाल हो गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार में सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और 28.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को ‘ट्रेस’ बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार रात से सोमवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment