दिल्ली में गर्मी से हुआ बुरा हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक उमस 83 फीसदी रही।

26 जुलाई यानी सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई यानी सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बनी हुई है मानसून की रफ्तार

केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार दिल्ली में बनी हुई है। हालांकि, धीमी चाल होने के कारण 25 जुलाई तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज होगी। इसके बाद 26 जुलाई से मानसून एक्सप्रेस तेजी पकड़ेगी और एक बार फिर दिल्ली में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

Leave a comment