दिल्ली में चलेंगी अब 400 से अधिक ई-बसें

दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस E-bus चलाने का फैसला किया हैं। दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही दिल्ली में 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को लगाने के लिए टेंडर जारी कर सकता है।

 

GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से हैं लैस

अब दिल्ली में 400 से अधिक ई-बसें होंगी। DTC द्वारा पहले से ही दिल्ली में 300 ई-बसों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अब दिल्ली में यात्रियों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह इलेक्ट्रिक बसें CCTV, पैनिक बटन और GPS जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। अगले साल तक, राजधानी दिल्ली पुणे को सबसे अधिक ई-बसों के साथ भारतीय शहर के रूप में पछाड़ सकती है।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment