राजधानी में रविवार देर शाम हुई बारिश से लोगों को जगह-जगह जाम और जलभराव से जूझना पड़ा। पुल प्रहलादपुर अंडरपास में जलभराव होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। अंडरपास के पास काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद अंडरपास को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। साथ ही यहां से बदरपुर जाने वाले वाहनों को मां आनंदमयी मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी।

जबकि मूलचंद अंडरपास में पानी भरने से लंबा जाम लग गया। यहां भी वाहन चालकों को जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक संजू शर्मा ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो जलभराव होने से लोगों को दिक्कत होती है। लेकिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जलभराव व जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, रोहित तोमर ने बताया कि बारिश से मार्ग डायवर्ट होने से गंतव्य तक पहुंचने में काफी लेटलतीफी हो गई। त्योहार के दिन घर जल्दी पहुंचना था, लेकिन घंटों से ज्यादा समय तक जाम में फंसना पड़ा।

इसके साथ ही सरिता विहार, संगम विहार में रतिया मार्ग, मेहरौली-बदरपुर रोड पर भी जलभराव हो गया। इससे यहां भी वाहनों की गति धीमी रही। साथ ही मथुरा रोड, सराय काले खां और आश्रम चौक पर भी जाम की स्थिति रही। वहीं, आइटीओ, आइपी फ्लाइओवर, रिंग रोड, विकास मार्ग, पांडव नगर अंडरपास लक्ष्मी नगर सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटेभर का समय लगा। रोहिणी सेक्टर-15 में लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment