दिल्ली में आज भी हो सकत है बारिश

दिल्ली में कल दोपहर 3 बजे मौसम में बदलाव शुरू हुए। बादल छाए और फिर पांच बजे के बाद तेज आंधी आई। आंधी के दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही थी। इसके कुछ पल में कहीं बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश का यह दौर अधिक लंबा नहीं था।

आगले 5-6 दिन फिर होगी कड़ी धूप

। ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को ताजा करने का काम किया। लेकिन यह राहत अधिक समय के लिए नहीं है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी और उमस फिर से लोगों को परेशान करेगी। राजधानी में अगले 5 से 6 दिन मॉनसून आने की संभावना नहीं है।

गर्मी से राहत की अभी बहुत अधिक संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की फुहारें शनिवार को भी मिल सकती हैं। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद भी मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। 5, 7 और 8 जुलाई को बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। लेकिन 4 जुलाई से तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसलिए गर्मी से राहत की अभी बहुत अधिक संभावना नहीं है। गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी।

Leave a comment