राजधानी में तापमान बढ़ता ही जा रहा है और इसका कारण है इस महीने में हुई कम बरसात के और शुष्क हवाएं। पिछले पाँच साल से सितंबर के महीने में औसत अधिकतम तापमान इस साल के सितंबर का सबसे अधिक रहा है। रविवार को दिन तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस महीने के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर है।

औसत अधिकतम तापमान अब तक इस महीने के पिछले 20 दिनों का 36.1 डिग्री है और इस महीने केवल 3 बार बारिश हुई है- ये आंकडें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) सफदरजंग वेधशाला, जो दिल्ली शहर के प्रतिनिधि है, ने दिये है। पिछले वर्षों में सितंबर माह ने ज़्यादा बरसाती दिन और कम औसत तापमान दर्ज किया था।

पिछले साल दिल्ली में औसत तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस होने के साथ छह दिनों की बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2018 के सितंबर में औसत था 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 14 दिनों बारिश की। 2017 में, सात दिनों की बरसात के साथ औसत तापमान 34.5 डिग्री सेल्शियस था और 2016 में, यह था 35 डिग्री सेल्सियस के साथ तीन दिनों की बारिश। केवल 2015 के सितंबर में शहर का औसत तापमान इस साल के औसत तापमान से मेल खाता है। उस साल औसतन तापमान ने 36.1 डिग्री का पारा छुआ था।

कुलदीप श्रीवास्तव, जो आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम फोरकास्टिंग केंद्र में मुख्या है, ने कहा है कि 22-23 सितंबर के आसपास राहत मिलने के कुछ आसार है क्योंकि तब हल्की बारिश हो सकती है लेकिन उसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत से शुष्क हवाएं और साफ आसमान के कारण दिल्ली का तापमान बढ़ रहा है।

Leave a comment