दिल्ली में लगा Lockdown

दिल्ली में अब आज रात 1० बजे से लेकर सोमवार के सुबह पांच बजे तक तालाबंदी रहेगी। दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अगले 6 दिनों में, हम दिल्ली में और बिस्तरों की व्यवस्था करेंगे। हमारी सहायता करने के लिए हम सेंट्रल गवर्नमेंट को धन्यवाद देते हैं। लॉकडाउन अवधि का उपयोग ऑक्सीजन, चिकित्सा की व्यवस्था के लिए किया जाएगा। मैं सभी से दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं,अब हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। दिहाड़ी मजदूर और प्रवासी मजदूरों से अपील है दिल्ली छोड़कर न जाएं – मुख्यामंत्री केजरीवाल

आवश्यक सेवा के लिए जा सकते है बाहर

आवश्यक सेवाएं, खाद्य सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। शादियों में केवल 50 लोगों की भीड़ आ सकते है , इसके लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे। शीघ्र ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

कोरोना में वृद्धि

पिछले 24 घंटों में, लगभग 23,500 मामले सामने आए। पिछले 3-4 दिनों में, लगभग 25,000 मामले सामने आए हैं। सकारात्मकता दर और संक्रमण बढ़ गया है। अगर 25,000 मरीज हर दिन आते हैं तो सिस्टम चरमरा जाएगा, बेड की कमी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1384038680122126344?s=20

Leave a comment