आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कई इलाकों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी हाउस गोलचक्कर का भी सुंदरीकरण का काम चल रहा है। जो कि गणतंत्र दिवस तक पूरा हो जाएगा और मंडी हाउस गोलचक्कर अपने नए रूप में दिखाई देगा। इस परियोजना का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अब बाकि का 40 प्रतिशत कार्य अगले तीन माह में पूरा किया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा की थीम पर हो रही तैयार

खास बात यह है कि पूरी परियोजना को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट थीम के आधार पर ही तैयार किया जा रहा है। इसमें सड़क किनारे ओपन एयर रेस्तरां भी होंगे। इसके साथ ही साइकिल ट्रैक भी होगा। वहीं, बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएगी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव में हम शहर को नए-नए प्रयोगों से सुंदर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी दिशा में हमने मंडी हाउस गोलचक्कर का सुंदरीकरण का काम फरवरी माह में शुरू किया था। अब इसे 15 अगस्त तक पूरा किया जाना है। चूंकि मंडी हाउस गोलचक्कर लुटियंस दिल्ली का एक प्रसिद्ध गोलचक्कर हैं और यहां पर युवाओं का आना-जाना बड़ी संख्या में होता है। इसे देखते हुए इसे नया रूप भी दिया जा रहा है।

लाल पत्थर से बढ़ेगी खूबसूरती

उपाध्याय ने बताया कि जिस प्रकार से लाल पत्थर का उपयोग सेंट्रल विस्टा में हो रहा है उसी प्रकार के पत्थर का उपयोग मंडी हाउस गोलचक्कर के सुंदरीकरण में हो रहा है। उन्होंने बताया कि तानसेन मार्ग और हिमाचल भवन के सामने के हिस्से का काम अपने आखिरी चरण में हैं। पत्थर लग जाने के बाद यहां पर खूबरसूत दिखने वाले पौधे लगाए जाएंगे।

बड़ी संख्या में लोग करते हैं उपयोग

उल्लेखनीय है कि मंडी हाउस गोलचक्कर सिंकदरा मार्ग से लेकर बाराखंबा मार्ग के जरिये कनाट प्लेस को जोड़ता है। इस गोलचक्कर पर फिरोजशाह रोड के साथ ही कापरनिकस मार्ग जैसे प्रमुख छह रोड हैं। जिनका बड़ी संख्या में लोग उपयोग करते हैं।

कला एवं सस्कृति का गढ़ है यह गोलचक्कर

मंडी हाउस गोलचक्कर के पास राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ललित कला अकादमी, त्रिवेणी कला संगम, श्रीराम सेंटर, एलटीजी सभागार, साहित्य अकादमी जैसे प्रमुख स्थान हैं। जिसमें बड़ी संख्या में कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों का जमावड़ा यहा आसपास रहता है। वह लोग कभी चाय और तो कभी खान पान के लिए आस-पास लगी दुकानों पर आते हैं। लोगों को यह गोलचक्कर आधुनिक और आकर्षक का एहसास दें इसको इसके अनुरुप ही विकसित किया जा रहा है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment