दिल्ली में होगी आज मध्यम बारिश, रविवार के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी- IMD

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई हैं। दिल्ली-NCR में IMD के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे तक औसतन 43.6 मिमी बारिश हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को दिन में बाद मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की आंशका जताते हुए रविवार के लिए येलो अलर्ट और सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 28.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। शुक्रवार को 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 24.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया हैं।

राजधानी दिल्ली ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां शनिवार को मध्यम बारिश होने से जलभराव और यातायात में बड़ा व्यवधान हो सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में भी बारिश जारी रहेगी।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment