माह के पहले सप्ताह में ही राजधानी को लू ने अपनी चपेट में ले लिया है, आगामी एक हफ्ते के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और सताएगी।

 

दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मुंबई समेत अनेक राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। छह से 10 अप्रैल तक दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जबकि अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को घर या दफ्तर के अंदर ही रहने और जितना हो सके, धूप से बचने की सलाह दी है। कारण, लू स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानी भी पैदा कर सकती है।

बीते 11 सालों के आंकड़ों पर निगाह डालें तो लू अमूमन मई और जून माह में ही चलती रही है। लेकिन इस बार मार्च में ही लू ने दस्तक दे दी। अब अप्रैल भी उसी राह पर है। 2011 से 2015 एवं 2018 से 2021 के बीच एक भी दिन दिल्ली में लू नहीं चली थी। 2016 में एक जबकि 2017 में चार दिन लू चली। लेकिन इस वर्ष माह के पहले हफ्ते में ही लू चलनी शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में भीषण लू की चेतावनी भी जारी हो चुकी है।

कितने तापमान पर चलती है लू: 

जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो तो इसे लू जबकि 6.5 डिग्री से अधिक होने पर भीषण लू की स्थिति कहा जाता है। अगर तापमान 45 डिग्री को छू जाए, तब भी भीषण लू की स्थिति ही मानी जाती है।

 

2011 से 2021 के दौरान अप्रैल माह में दिल्ली में कितने दिन चली लू

  • वर्ष लू के दिन
  • 2011 00
  • 2012 00
  • 2013 00
  • 2014 00
  • 2015 00
  • 2016 01
  • 2017 04
  • 2018 00
  • 2019 00
  • 2020 00
  • 2021 00

 

भीषण गर्मी की प्रमुख वजह आसमान का लगातार साफ रहना, पश्चिमी विक्षोभों का पूरी तरह से अभाव और मार्च-अप्रैल में एक बार भी बारिश ना होना है। अभी 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना लग भी नहीं रही। इसलिए इस दौरान लू से बचाव के उपाय करने में ही समझदारी है। डा. आर के जेनामणि, प्रमुख, राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारत मौसम विज्ञान विभाग।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment