दिल्ली में 15 जून से शुरू होगा मानसून

दिल्ली में तपती गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बेहत् राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 15 जून से मानसून शुरू होने की संभावना है। इस बार दिल्ली में मानसून तय समय से 12 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

12 दिन पहले ही दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, इससे पहले दिल्ली में वर्ष 2008 में भी 15 जून को मानसून की दस्तक दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस बार मानसून आने का समय 27 जून के आसपास अनुमान लगाया गया था, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से दिल्ली में इस बार मानसून 12 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment