दिल्ली के फ्लाईओवर फिर चकाचक होंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इनकी मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार कर रहा है। पीडब्ल्यूडी के पास हैं 100 से अधिक फ्लाईओवर हैं। इनमें से 17 के करीब फ्लाईओवरों की मरम्मत इस साल कर ली जाएगी। इन पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

दरअसल, दिल्ली के फ्लाईओवर मरम्मत मांग रहे हैं। यह बात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आई है। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण इनमें टूटफूट भी हुई है। इन पर रंगरोगन का काम भी कराना जरूरी है।

वर्तमान में

  • पीडब्ल्यूडी पुल मिठाई फ्लाईओवर,
  • ओखला फ्लाईओवर,
  • जनक सेतु,
  • ओबराय-लोधी रोड,
  • चिराग दिल्ली फ्लाईओवर,
  • आइएसबीटी कश्मीरी गेट फ्लाईओवर और
  • नेहरु नगर फ्लाईओवर के संरक्षण पर काम कर रहा है।

 

इसके अलावा तीन और फ्लाईओवरों की मरम्मत का काम शुरू करने जा रहा है। इनमें नांगलोई फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट का रिप्लेसमेंट का काम होना है। हनुमान सेतु का मरम्मत व पुनसरुधार का कार्य होने जा रहा है। मायापुरी फ्लाईओवर की मरमत भी शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए निर्धारित राशि राशि खर्च करने की अनुमति भी दे दी है। इनके अलावा अब जिन फ्लाईओवर में काम होना है उनमें मुख्य रूप से लोनी रोड गोल चक्कर, सीलमपुर का सिंगल फ्लाईओवर और शक्ति नगर रेलवे अंडर ब्रिज है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment