दिल्ली सरकार ने तीन फ्लाईओवर की मरम्मत, रखरखाव कार्य को मंजूरी दी है। इनमें नांगलोई, मायापुरी फ्लाईओवरों के साथ-साथ हनुमान सेतु शामिल है। इनकी मरम्मत और रखरखाव कार्य पर पांच करोड़ से अधिक की रकम खर्च होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन फ्लाईओवरों के रखरखाव कार्य को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यो को समय पर और इस तरह अंजाम दिया जाए कि आम जनता को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

 

इस दौरान सिसोदिया ने अधिकारियों से फ्लाईओवर के नियमित रखरखाव के लिए किए गए उपायों के बारे में भी पूछा। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वर्तमान में जिन फ्लाईओवरों पर काम चल रहा है वहां भी जनता को परेशानी से बचाने पर पूरी तरह ध्यान दिया जाए।उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) दिल्ली फ्लाईओवर के रखरखाव का काम करता है।

 

दिल्ली में फ्लाईओवरों पर यातायात का अत्यधिक दबाव है जिसके कारण इनकी मरम्मत की जरूरी होती है। इस दिशा में निरंतर काम चलता रहता है। इस समय 52.35 करोड़ रुपये की लागत से छह फ्लाईओवर की मरम्मत जारी है, जबकि पीडब्ल्यूडी ने 18 अन्य फ्लाईओवरों के तकनीकी सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ये फ्लाईओवर वर्ष 2005 से पहले के बने हैं। सर्वे के जरिये पता लगाया जाएगा कि किस फ्लाईओवर में क्या-क्या काम कराने की जरूरत है। इसके बाद इनकी भी मरम्मत कराई जाएगी।

 

इन फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्सुधार को मिली मंजूरी

फ्लाईओवर लागत

नांगलोई फ्लाईओवर 1,41,25,400

हनुमान सेतु 2,30,69,932

मायापुरी फ्लाईओवर 1,98,63,700

 

इन फ्लाईओवर का पहले से चल रहा मरम्मत कार्य

फ्लाईओवर लागत

पुल मिठाई फ्लाईओवर 4,65,70,283

ओखला फ्लाईओवर 4,50,71,350

जनक सेतु फ्लाईओवर 4,05,56,787

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 6,15,03,216

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर 15,99,94,891

नेहरू नगर फ्लाईओवर-11,27,94,885

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment