दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी से मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच, 15 दिन बाद शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। DMRC ने बताया की 15 दिन बाद यानी अगले महीने से पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो जायेंगी। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी से मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं अगले महीने से शुरू हो जायेंगी।

पूर्वी दिल्ली के यात्रियों का सफ़र होगा आसान

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर लाइन पर ओवरहेड लिकिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, इस निर्माण कार्य के पूरे होने के बाद मेट्रो सेवाएं शुरू हो जायेंगी जिससे पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के किसी भी हिस्से में पहुंचना आसान हो जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के इस सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पूर्वी दिल्ली स्थित मॉल्स, शिक्षण संस्थान, होटल और सोसाइटियों तक पहुंचने में यात्रियों की परेशानियां कम हो जाएंगी।

त्रिलोकपुरी से मयूर विहार(पॉकेट-1)के बीच के मेट्रो सेवाएं उपलब्ध ना होने की वजह से मेट्रो यात्रियों को 2 हिस्सों में पिंक लाइन पर सेवाएं मिल रही हैं।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment