दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन रूट पर हुए सोमवार सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, येलो लाइन रूट के तहत जोरबाद मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। बाद में इस महिला की मौत हो गई। इस हादसे चलते दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि इससे यात्रियों को दिक्कत पेश आई।  इसकी वजह से ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी के मुताबिक, सूट-सलवार पहने यह महिला मेट्रो स्टेशन पर आई और ट्रेन के आगे कूद गई। चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले घायल महिला की मौत हो गई।

यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने खुद ट्वीट कर लोगों को मुहैया कराई है।  दरअसल, चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कथित रूप से कूदने और टक्कर लगने से यह महिला यात्री घायल हो गई थी, जिससे येलो लाइन के एक हिस्से पर सेवाओं में कुछ देरी हुई। बाद में महिला की मौत हो गई।

बता दें कि येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी कि वह प्लेटफॉर्म से ट्रेन के आगे कूद गई। हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन बुरी तरह घायल होने के चलते महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

डीएमआरसी ने मेट्रो यात्रियों को सचेत करने के लिए सोमवार सुबह करीब 11:20 बजे ट्वीट किया कि येलो लाइन अपडेट में केंद्रीय सचिवालय से ग्रीन पार्क तक सेवाओं में देरी जोर बाग में एक यात्री के ट्रैक पर होने के कारण देरी हुई।

वहीं अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा है। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment