दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार राजधानी में रह रहे निर्माण कार्य के पंजीकृत श्रमिकों को 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को यह राशि प्रदान की जाएगी। वहीं अब तक 1,05,750 श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। वहीं बचे हुए लोगों को सहायता राशि भेज दी जाएगी।

फूड पैक्टस भी दिए जा रहे हैं

दिल्ली में रह रहे प्रवासी दिहाड़ी व निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शुरू कर दिया है। फिलहाल इन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों से लगभग 7000 फूड पैकेट्स बांटे गए हैं।

हेल्प लाइन नंबर भी होगा जारी

वहीं 23 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। इससे हेल्पलाइन नंबर के जरिए श्रमिक बोर्ड से पंजीकृत फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों बैड की उपलब्धता दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी ले सकेंगे।

Leave a comment