दिल्ली AIIMS में दर्ज हुआ बर्ड फ्लू का पहला मृत्यु मामला, 11 वर्षीय लड़के की हुई मौत 

दिल्ली AIIMS में भारत का पहला बर्ड फ्लू के कारण मानव मृत्यु मामला दर्ज किया गया है। देशभर में पहली बार बर्ड फ्लू के कारण किसी मानव की मौत हुई हैं। बर्ड फ्लू होने का मुख्य कारण पक्षियों को प्रभावित करने वाले इन्फ्लूएंजा वायरस है। इंसान में बर्ड फ्लू इन्फ्लूएंजा वायरस के संक्रमण से होता हैं। दिल्ली AIIMS में 2 जुलाई को एक 11 वर्षीय लड़का भर्ती हुआ था, जिसकी मंगलवार को बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि हुई हैं जो की देश का पहला बर्ड फ्लू के कारण मानव मृत्यु मामला हैं।

यह 11 वर्षीय लड़का हरियाणा का निवासी था जो दिल्ली AIIMS में तेज बुखार और खांसी होने के कारण 2 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा की “हमें लगा कि उसे कोविड -19 है।” “लेकिन जब रिपोर्ट नेगेटिव आए, तो आगे की जांच की गई जिसमें यह स्थापित किया कि लड़का बर्ड फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाले संक्रमण से पीड़ित था।”

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment