वसे तोह यमुना के पानी में झाग आना , इसका गन्दा रहना काफी आम चुकी है ,देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में काफी ज्यादा झाग का अंबार लगा दिख रहा है. लॉकडाउन के समय दिल्ली में यमुना का प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया था , लेकिन अचानक आए इस बदलाव के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं।

बीते दो दिन से यमुना नदी का दृष्य काफी चौंका देने वाला है । जबकि कुछ महीने पहले कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग यमुना को देखकर इतरा रहे थे। जो काम दशकों से कोई सरकार नहीं कर पाई थी, लॉ़कडाउन ने यमुना को उस स्तर तक साफ कर दिया था। जानकार मानते हैं कि यमुना में देखे जा रहे इस तरह से झाग के पीछे कई वजह हो सकती है।

सीधे तौर पर किसी खास वजह को जिम्मेदार नहीं माना सकते है । हालांकि कुछ लोग मान रहे हैं कि कोविड 19 से बचाव के लिए बड़ी आबादी वाले दिल्ली शहर में लोग हाथ धोने या कपड़े धोने जैसा काम बहुत ज्यादा कर रहे हैं। इसके अलावा अचानक गर्मी महसूस होने से भी लोग नहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं, और इस सबमें बड़ी संख्या में केमिकल इस्तेमाल होता है जो आखिरकार यमुना में जा रहा है।

हलाकि दिल्ली की सत्तासीन पार्टी ने अपनी बजट में यमुना को साफ़ करने के लिए 5,300 करोड़ का बजट पेश किया था , इसका असर किस्ता होगा वो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a comment