1 ही परिवार के 4 सदस्य बने IPS ऑफिसर

देश में पहली बार UPSC परीक्षा पास कर 1 ही परिवार के 4 सदस्य पिता, बेटा-बेटी और दामाद IPS ऑफिसर बन गए हैं। यह चारों आंध्र प्रदेश के एक गांव अमुदला लंका से है। यह IPS अफसरों वाला परिवार IPS विष्णु वर्धन राव का हैं।

भारत का IPS अफसरों वाला परिवार

विष्णु वर्धन राव के परिवार में एक नहीं बल्कि 4 IPS अफसर हैं। जिनमें से खुद एम विष्णु वर्धन राव उनके बेटे एम हर्षवर्धन, उनकी बेटी एम दीपिका पाटिल और उनके दमाद विक्रांत पाटिल सभी IPS ऑफिसर हैं। भारत का यह पहला परिवार है, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य IPS ऑफिसर हैं। वर्तमान में​ विभिन्न पदों पर चारों ही IPS ऑफिसर सेवाएं दे रहे हैं।

दोनों भाई-बहन ने बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की थी। IPS एम दीपिका ने बताया कि उन्होंने IPS विक्रांत पाटिल से लव मैरिज की थी।

यह चारो IPS ऑफिसर 3 राज्यों में कार्यरत हैं 

यह चारो IPS ऑफिसर भारतीय पुलिस सेवा के काबिल अफसरों में शामिल हैं। एम विष्ण वर्धन के पास तो PPMDS और PMMS जैसे प्रतिष्ठित पुलिस पदक भी हैं। यह चारो IPS ऑफिसर तीन राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।

IPS एम दीपिका की जीवनी

पूरा नाम- एम दीपिका पाटिल

जन्म- 27 नवम्बर 1990आईपीएस बैच- 2014पद- स्पेशल आफिसर, दिशा, डीजीपी कार्यालय, आंध्रप्रदेशउपरोक्त पद पर नियुक्ति-25 फरवरी 2020शिक्षा-बीई, एमएससीहोम स्टेट-झारखंड

IPS एम विष्णु वर्धन राव की ​जीवनी

नाम- एम विष्णु वर्धन राव

जन्म- 10 सितम्बर 1961आईपीएस बैच- 1987पद- डीजी, होमगार्ड, रांची झारखंडउपरोक्त पद पर नियुक्ति-15 मई 2019शिक्षा-बीटेकपदक-PPMDS-2014 व PMMS-2008होम स्टेट-आंध्रप्रदेश

IPS एम हर्षवर्धन की ​जीवनी

नाम- एम हर्षवर्धन

जन्म- 5 जून 1989आईपीएस बैच- 2012पद- एसपी इटानगर, अरुणाचल प्रदेशउपरोक्त पद पर नियुक्ति-7 दिसम्बर 2017शिक्षा-बीईहोम स्टेट-झारखंड

IPS विक्रांत पाटिल की ​जीवनी

नाम- विक्रांत पाटिल

जन्म- 12 दिसम्बर 1987आईपीएस बैच- 2012पद- डीसीपी द्वितीय, विजयवाड़ा सिटीउपरोक्त पद पर नियुक्ति-8 अक्टूबर 2019शिक्षा-बीई, एमडीपीएमहोम स्टेट-कर्नाटक

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment