राजधानी में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तीनों नगर निगम ने मोबाइल एप जारी कर दिया है। इस एप की खास बात होगी कि वेबसाइट की तुलना में जन्म व मृत्यु प्रमाण को कम समय में डाउनलोड किया जा सकेगा। खास बात यह है कि तीनों निगम की सुविधा एक ही एप पर मिलेगी। एंडयोयड एंड आइओएस प्लेटफार्म से इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।

 

दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि निगम हर सुविधा का सरलीकरण बहुत तेजी से कर रहा है। पहले हमने जोन कार्यालयों का कार्य आनलाइन किया अब मु्ख्यालय स्तर के कार्यों को आनलाइन उपलब्ध कराने का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में तीनों नगर निगम का जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा को आनलाइन के साथ मोबाइल एप पर उपलब्ध करा दिया है।एमसीडी एप नाम से इस एप पर न केवल इन प्रमाण पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है बल्कि दूसरे प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी क्यूआर कोड को स्कैन करके किया जा सकता है।

 

सुर्यान ने बताया कि लोगों के लिए यह एप काफी सुविधाजनक होगा। उल्लेखनीय है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बीते वर्ष ही निगम ने आनलाइन पोर्टल जारी किया था। इस पोर्टल के माध्यम से नाम जोड़ने से लेकर नए जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा दी गई थी। हालांकि अलग-अलग वेबसाइट होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब निगम ने तीनों निगम की वेबसाइट को एमसीडी मोबाइल एप से लिंक कर दिया है। इसके जरिये तीनों निगम में बने जन्म एवं मृत्यु प्रमाम पत्र को इस एप से डाउनलोड किया जा सकता है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment