राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच 203 हाटस्पाट की पहचान कर युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। निगमों ने इन इलाकों में विशेष जांच अभियान छेड़ दिया है। यहां पर न केवल फा¨गग की जा रही बल्कि जहां-जहां मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में लापरवाही बरती जा रही है, वहां चालान भी किया जा रहा है। आने वाले एक सप्ताह तक इन इलाकों पर निगम विशेष निगरानी कर बढ़ती मरीजों की संख्या को कम करने पर जोर देंगे।

 

दक्षिणी निगम में जन स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार अक्टूबर में भी बरसात होने की वजह से मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी स्थानीय निकाय उन इलाकों को हाटस्पाट में चिह्नित कर रहे हैं, जहां से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। दक्षिणी निगम ने भी अपने यहां पर ऐसे 35 इलाकों की पहचान की है। अब इन इलाकों में फा¨गग के साथ घर-घर जाकर लोगों के कूलर, पानी की टंकी, गमलों आदि की भी जांच कर रहे हैं। जहां पर ज्यादा लापरवाही पाई जा रही है वहां पर चालान भी काटा जा रहा है, वहीं जहां पर लापरवाही का स्तर कम है वहां चेतावनी दी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि तीनों नगर निगम (उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी) के पास डोमेस्टिक ब्री¨डग चेकर्स (डीबीसी) की संख्या 3500 हैं। इसमें उत्तरी 1535 तो पूर्वी निगम के पास 710 और दक्षिणी निगम के पास 1350 कर्मी है। इसके अलावा 1700 फील्ड वर्कर हैं, जो कि फा¨गग से लेकर मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। राजधानी में बीते सप्ताह तक 1537 डेंगू के तो मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

 

 

 

यहां हैं इतने हाटस्पाट

 

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद 3

 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 35

 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम 16

 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम 149

 

नई दिल्ली नगर परिषद के हाटस्पाट

 

सरोजनी नगर, किदवई नगर, लोधी कालोनी

 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम

 

’ किशनकुंज

 

’ गीता कालोनी

 

’ धर्मपुरा

 

’ तिमारपुर

 

’ पश्चिमी विनोद नगर

 

’ दल्लुपुरा

 

’ मंडावली

 

’ कोंडली

 

’ सोनिया विहार

 

’ पश्चिमी करावल नगर

 

’ घोंडा

 

’ मौजपुर

 

’ ब्रहमपुरी

 

’ कल्याणपुरी

 

’ नंदनगरी

 

’ तुकमीरपुर

 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

 

’ तुगलकाबाद एक्सटेंशन

 

’ तुगलकाबाद गांव

 

’ कोटला मुबारकपुर

 

’ संगम विहार

 

’ गो¨वदपुरी

 

’ अलीविहार

 

’ जैतपुर

 

’ बदरपुर

 

’ बाटला हाउस

 

’ गौतम नगर

 

’ हौजरानी

 

’ मालवीय नगर

 

’ महरौली

 

’ दक्षिणपुरी

 

’ तिगड़ी जेजे कालोनी

 

’ पुष्प विहार सेक्टर 1 व 5

 

’ मोहम्मदपुर गांव

 

’ पालम गांव

 

’ द्वारका सेक्टर 23

 

’ राजनगर (पी ब्लाक)

 

’ रंगपुरी पहाड़ी

 

’ महिपालपुर गांव

 

’ पश्चिमी सागरपुर (जे ब्लाक)

 

’ जीवन पार्क

 

’ मोहन गार्डन

 

’ महावीर एन्क्लेंव(पार्ट-3)

 

’ रघुवीर नगर (आरब्लाक)

 

’ जेजे कालोनी मादीपुर

 

’ ए व बी ब्लाक जनकपुरी

 

’ पंजाबी बाग एक्सटेंशन

 

’ बसईदारापुर

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment