देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध। 1 जनवरी, 2022 से यह प्रतिबंध पूरे देश में लागू किया जायेगा। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु एवं वन परिवर्तन मंत्रालय ने प्लास्टिक के कचरे से हुए दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए एक अधिसूचना का ड्राफ्ट तैयार किया है।

यह ड्राफ्ट जनता की सुझाव एवं आपत्तियों के लिए 60 दिनों तक गुरुवार को पब्लिक डोमेन में डाला गया है। इसके बाद इस ड्राफ्ट का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। प्लास्टिक के 240 माइक्रोन तक की मोटाई वाले बैग और 120 माइक्रोन तक की मोटाई वाले बैग का इस्तेमाल 2022 तक बंद हो जाएगा।

जानिए क्या-क्या होगा बंद

प्लास्टिक की थैलियां, पीने के पानी वाले पैक्ड गिलास, झंडे, डिस्पोजेबल क्राकरी, गुब्बारे, प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने सभी सजावटी आइटम, पैकिंग के काम आने वाली प्लास्टिक शीट, 50 मिलीमीटर वाले प्लास्टिक पाउच, टेट्रा पैक वाले पाइप, हल्की प्लास्टिक की बोतलें इत्यादि।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने फरवरी में प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर एक बैठक रखी थी। इस बैठक के द्वारां यह तेह हो गया की 1 जनवरी, 2022 तक प्लास्टिक से बने वाले आइटमों का इस्तेमाल पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है की ना सड़ने वाले प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे है। 450 साल तक भी प्लास्टिक से बने वाले उत्पाद खत्म नहीं होते।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment