भारत समेत कई देशों में आज YouTube पड़ा ठप

भारत समेत कई देशों में आज सुबह दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट YouTube डाउन हो गया था। दुनिया के कई देशों में 19 मई की सुबह करीब 1 घंटे के लिए YouTube ठप पड़ा रहा, लेकिन कुछ देर ठप रहने के बाद YouTube फिर से अब काम करने लगा है। YouTube ने अपनी सर्विस ठप होने की पुष्टि Twitter पर ट्वीट करके दे दी थी।

Twitter पर हुआ #YouTubeDOWN ट्रेंडिंग

YouTube के डाउन होने की वजह से यूजर्स को दिक्कतें हुई, जिस कारण Twitter पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा है। YouTube यूजर्स ना तो YouTube को Login कर पा रहे थे और ना ही कोई वीडियो देख पा रहे थे।

YouTube के 8 हजार से भी अधिक users ने की डाउनडिटेक्टर पर शिकायत

YouTube के डाउन होने की पुष्टि डाउनडिटेक्टर ने भी की है। डाउनडिटेक्टर पर करीब 89 लोगों ने आज सुबह 8 बजे YouTube के डाउन होने की शिकायत की थी और ठीक आज सुबह 8.33 बजे तक यह संख्या 8 हजार से भी अधिक हो गई थी। YouTube पर वीडियो ना चलने की शिकायत 90 फीसदी लोगों ने की और Login ना होने की शिकायत 2 फीसदी लोगों ने की थी।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment