यमुना नदी एक बार फिर दूषित

राजधानी दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी एक बार फिर दूषित होने लगी है। आज सुबह कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग तैरते दिखे। यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर दिल्ली सरकार कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है।माना जाता है कि हरियाणा की फैक्ट्रियों से निकलने वाली पानी से भी नदी में प्रदूषक तत्व का स्तर बढ़ जाता है।

अमोनिया के स्टार को नियंत्रण मैं लाने पर कई बार उठ चूका है सवाल

राघव चड्ढ़ा ने हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से के कच्चे पानी की आपूर्ति ‌में कमी किए जाने और यमुना में बढ़ते अमोनिया के मुद्दे को लेकर कई बार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। जल संसाधन मंत्री दिल्ली के हिस्से के पानी को जारी करने और अमोनिया के बढ़ते स्तर पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सरकार को निर्देश भी दे चुके है। बीते कुछ सप्ताह में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने गंभीर जल संकट पर काबू पाने के लिए जल बोर्ड ने यमुना नदी में अनुपचारित प्रदूषकों को बहने से तुरंत रोकने और दिल्ली को पर्याप्त पानी देने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की थी , पर आज भी मामला वैसा का वैसा ही है।

Leave a comment