भीषण लू चलने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद रविवार व सोमवार के लिए येलो अलर्ट है। लेकिन, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार व पांच मई को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तब लू से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 18 अप्रैल 2010 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। स्थिति यह है कि दिल्ली में 10 में से छह केंद्रों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार के दिन तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जगह अधिकतम न्यूनतम

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 46.4 30.2

पीतमपुरा 45.9 29.9

नजफगढ़ 45.9 28.1

मुंगेशपुर 45.9 25.4

रिज एरिया 45.7 26.6

जाफरपुर 45.2 26.1

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment