साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। मनोज की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

जो लोग थोड़ी बहुत भी भोजपुरी समझते हैं, उनकी जुबान पर मनोज के गाए हुए ‘रिंकिया के पापा…’, ‘जिया हो बिहार के लाला…’, ‘गोरिया चांद के अंजोरिया…’ और ‘हाफ पैंट वाली से…’ जैसे गाने रहते हैं। मनोज अपने गानों के जरिए चर्चा में रहते हैं।

 

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मनोज कहते हैं कि चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना, प्लेटफॉर्म पर सोना सब याद आता है। मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया। मुझे नहीं पता था कि चलते-चलते मुझे नरेंद्र मोदी जी मिल जाएंगे।

 

अब यह हाल है कि तिवारी आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों 50 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने के बाद वो चर्चा में आए थे। जी हां, साल 2020 में ही उन्होंने दूसरी शादी की है, जिसके बाद वो दोबारा पिता भी बने हैं।

Manoj Tiwari सांसद मनोज तिवारी ने Lockdown में किया था दूसरा शादी, 50 साल में फिर बने पिता, स्टेशन से Pm तक का सफ़र

लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी। सुरभि भोजपुरी गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को देखती थीं। मनोज तिवारी के मुताबिक, इस शादी के लिए उनकी बेटी जिया ने कहा था। जिया और सुरभि के बीच अच्छे रिश्ते हैं। अपनी और सुरभि की शादी की बात को मनोज तिवारी ने छिपाकर रखा था। 30 दिसंबर को जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब जाकर लोगों को पता चला कि उन्होंने फिर से शादी की है। पहली पत्नी से मनोज ने करीब दस साल पहले ही तलाक ले लिया था।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com