कार चोरी (Car Theft) होना एक गंभीर समस्या है। आप किसी भी तरह के लॉक (Lock) लगा लगें, लेकिन फिर कारें चोरी होती हैं। कार चोरी से बचाने के लिए अब एक लड़के ने एक तकनीक (Technology) इजाद की है। लड़के की उम्र महज 16 साल है और नाम है विनय जायसवाल (Vinay Jaiswal)। विनय एक डिवाइस बनाया है, जिससे कार फिंगर प्रिंट (Car Finger Print) लेने के बाद ही चलेगी। अगर डिवाइस में आपके फिंगर प्रिंट मौजूद नहीं हैं तो फिर आप कार को स्टार्ट (Start) नहीं सकते।

 

विनय मध्य प्रदेश के मालवा जिला के रहने वाले हैं। विनय बताते हैं कि उनके दिमाग में ख्याल आया कि अगर फोन फिंगर प्रिंट से चल सकता है तो फिर कार क्यों नहीं। कार को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने ये डिवाइस तैयार किया। इस डिवाइस की मदद से केवल वो लोग ही कार चला सकते हैं, जिनके फिंगर प्रिंट डिवाइस में फीड किए गए हैं। विनय बताते हैं कि उनके डिवाइस में अधिकत 127 लोगों के फिंगर प्रिंट फीड किए जा सकते हैं।

यानी एक कार को 127 लोग चला सकते हैं। विनय ने इसका इस्तेमाल पहली बार मोटरसाइकिलों पर किया था। प्रयोग सफल होने पर विनय ने इस उपकरण को अपने पिता की कार में स्थापित किया। कार को शुरू करने के लिए चाबी के साथ डिवाइस पर फिंगरप्रिंट लगाना होगा। इसके बाद ही कार स्टार्ट हो पाएगी। विनय ने इसमें जीपीएस भी लगाया है। इसके साथ ही यदि कोई गलत तरीके से कार स्टार्ट करने की कोशिश करता तब भी इसका मैसेज कार मालिक को चला जाएगा। विनय इस तकनीक को और ज्यादा मोडिफाई करने में लगे हुए हैं।

 

इस डिवाइस का खर्च सिर्फ ₹3000 है दसवीं पास कर पॉलिटेक्निक में करने वाले विनय ने सोचा कि जब मोबाइल फोन फिंगरप्रिंट से चल सकता है तो वाहन भी चल सकता है फिर उन्होंने इंटरनेट से छानबीन कर अलग-अलग चीजों को जोड़कर यह डिवाइस बनाया है इसको पहले मोटरसाइकिल पर प्रयोग किया गया जब यह सफल हुआ तो विनय ने अपने पिता की कार में यह डिवाइस लगा दिया।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment