पूरे देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से साढ़े 25000 संक्रमित मामले सामने आए हैं। दिल्ली में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चिन्ता व्यक्त की है।

अरविंद केजरीवाल नें व्यक्त की चिंता

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग साढ़े पच्चीस हज़ार केस आए हैं।​ चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30% हो गया है। मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस पर उन्होंने सभी से एहतियात बरतने व मास्क व सोशल डिस्टेंस रखने की बात कही है।

गृह मंत्री से मिले केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज ये गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की। दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामलों पर उन्होंने केंद्र से मदद भी मांगी। साथ ही केन्द्र के अस्पतालों में 7000 बेड कोविड के लिए रिजर्व करने की मांग भी की।

Leave a comment