दिल्ली जल बोर्ड के वर्तमान प्रोजक्ट सहित राजधानी भर में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जलबोर्ड अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जलबोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन एवं उपाध्यक्ष राघव चड्ढ़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने अधिकारियों से पाइप एवं सीवर लाइन बिछाने,यमुना सफाई एवं चौबीस घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चल रहे कामों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए इन्हें समय से पूरा किया जाए। दिल्लीवालों के लिए काम करना सरकार की प्रमुखता सूची सबसे ऊपर है।

 

समीक्षा बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही सीएम को अवगत कराया कि दिल्ली निवासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी की आपूर्ति, यमुना की सफाई, 100 फीसद पाइप लाइन और 100 फीसद सीवरेज कनेक्टिविटी प्रदान करने को लेकर चल रही परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

यमुना में बहने वाले सभी अपशिष्ट जल को साफ करने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया कि यमुना में बहने वाले सभी अपशिष्ट जल/नालों को साफ करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। एजेंसियों द्वारा अपशिष्ट जल का इन-सीटू उपचार शुरू किया गया है और मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में सुधार किया गया है।

दिल्ली की 1799 में से 1633 कालोनियों में पानी का नेटवर्क बिछाया गया

डीजेबी अधिकारियों ने अवगत कराया कि दिल्ली में कुल अनाधिकृत और अधिकृत 1799 कालोनियां हैं। इन सभी कालोनियों में पाइप लाइन से जलापूर्ति करने की कवायद चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी 1799 में से 1633 कालोनियों में पानी का नेटवर्क बिछा दिया गया है, जबकि वर्तमान में 1573 कालोनियों में पाइप लाइन से जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, अभी जलापूर्ति के लिए 60 कालोनियां अधिसूचित की गई हैं, जबकि अभी 166 कालोनियों में पाइप लाइन का नेटवर्क बिछाया जाएगा।

मालवीय नगर, नांगलोई और महरौली-वसंत विहार एरिया में हो रही है 24 घंटे पानी की आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मालवीय नगर, नांगलोई और महरौली-वसंत विहार जैसे कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति पहले से ही उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्हें पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया था। यह 12 फीसद आबादी को पूरा कर रहा है। इसमें मालवीय नगर एरिया में 98 फीसद पाइप लाइन बिछाने काम पूरा हो गया है और शेष कार्य आगामी सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह, नांगलोई क्षेत्र में करीब 76 फीसद काम पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मेहरौली वसंत विहार एरिया में 77 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है और बचा कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में, दिल्ली की 12 फीसद आबादी 24 घंटे जलापूर्ति सिस्टम के लिए 3 पायलट परियोजनाओं के अंतर्गत कवर की गई है। लगभग 11 फीसद आबादी चंद्रवाल डब्ल्यूटीपी की कमांड के तहत शुरू की जा रही 24झ्7 परियोजनाओं के तहत कवर की जाएगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment