दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर से 204.91 मीटर पर बह रही है। ऐसे में निचले इलाकों में यमुना का पानी भर गया है। लोग जरूरत का सामान लेकर सड़क पर आ गए हैं। दिल्ली प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मयूर विहार फेज-1 और अक्षरधाम मंदिर के पास निचले इलाकों में पानी भर गया। कई झुग्गी-झोपड़ियों में पानी भर गया है। इसी इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि, “पानी अंदर आ गया और मैं तुरंत अपने परिवार के सदस्यों और अपनी बकरियों को निकालने के लिए दौड़ पड़ी। मेरा कुछ सामान मेरे घर में रह गया है”।

 

 

मुनादी के बाद भी जगह खाली नहीं कर रहे लोग

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन जगह खाली करने की चेतावनी जारी कर चुका है। मुनादी करवाकर लोगों को निचले इलाके छोड़ने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। इसके बाद भी झुग्गियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर जाने को तैयार नहीं है। जलस्तर बढ़ने से सोनिया विहार, शास्त्री पार्क, लोहा पुल, उस्मानपुर की झुग्गियां पानी में डूब गईं। लोग झुग्गियों से सामान निकालने में जुटे रहे।

 

Delhi Flood दिल्ली में बाढ़, मयूर विहार फेज-1 और अक्षरधाम मंदिर के आस पास हुआ पानी, इन 9 जगह हो जाए शिफ़्ट

 

बनाए गए हैं अस्थायी शिविर

1. उस्मानपुर स्थित सुदाय भवन केंद्र।

2. शास्त्री पार्क स्थित समुदाय भवन केंद्र।

3. श्रीराम कालोनी स्थित समुदाय भवन केंद्र।

4. सोनिया विहार नगर निगम विद्यालय।

5. आंबेडकर धर्मशाला, चौहान पट्टी।

6. पंचायत घर, बदरपुर खादर।

7. अक्षरधाम मंदिर के एनएच-नौ पर शिविर बनाएं गए हैं।

8.मयूर विहार फेज-एक के पास शिविर बनाएं हैं।

9. डीएनडी के पास पुश्ता रोड पर शिविर बनाए गए हैं।

 

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com